फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The face of slums will change, roads and drains will be built with 32.5 million

Balrampur News: मलिन बस्तियों की बदलेगी सूरत, 3.25 करोड़ से बनेंगी सड़कें और नालियां

Wed, 18 Feb 2026 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
The face of slums will change, roads and drains will be built with 32.5 million
-बलरामपुर में ​​स्थित जर्जर सड़क में हुआ जलभराव।-संवाद
बलरामपुर। वर्षों से कीचड़, जलभराव और टूटी सड़कों की समस्या झेल रहीं मलिन बस्तियों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत जिले की नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला तथा नगर पंचायत गैसड़ी क्षेत्र में 3.25 करोड़ रुपये से सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन और जलनिकासी की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर-15 मझौली में स्वामीनाथ जायसवाल के घर से गुल्ले के घर तक सीसी नाली निर्माण के लिए 48.51 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नगर पालिका परिषद उतरौला के सुभाष नगर वार्ड नंबर-9 में काली माता मंदिर के पीछे से इंटरलॉकिंग/सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिए 57.48 लाख रुपये तथा इसी वार्ड में कटिहवा डिहवा (गुलाम) के घर से होलिका स्थल होते हुए मंदिर तक सड़क व नाली के निर्माण के लिए 33.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर के मोहल्ला पुरानी बाजार, दीपवाबाग रोड पर गीने दुबे के मकान से मोहल्ला खलवा श्मशान घाट होते हुए बंधा मार्ग तक सीसी रोड निर्माण के लिए 113.66 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। खलवा उत्तरी वार्ड-12 में अर्जुन प्रसाद वर्मा के घर से खुनई ठाकुरद्वारा तक सीसी रोड व नाली के निर्माण पर 32.86 लाख रुपये तथा पहलवारा वार्ड-6 में मनीष श्रीवास्तव के घर से अनिल पाल श्रीवास्तव के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 39.03 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नगरवासी प्रमोद कुमार, राहुल, संतोष व राजेश आदि ने बताया कि बरसात में सड़कें तालाब बन जाती थीं, अब पक्की सड़क बनने से काफी सुविधा होगी। सरोज देवी ने कहा कि नाली निर्माण से जलभराव की समस्या खत्म होगी और मोहल्ले का माहौल साफ-सुथरा रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पविकसित बस्तियों की बढ़ेंगी सुविधाएं
मुख्यमंत्री योजना के तहत मलिन व अल्पविकसित बस्तियों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

-विपिन कुमार जैन, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed