{"_id":"621bc6777c3dc5672159af2d","slug":"the-election-expenses-of-the-candidates-will-be-matched-today-balrampur-news-lko6197025159","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों के चुनाव खर्च का आज होगा मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों के चुनाव खर्च का आज होगा मिलान
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों के चुनाव खर्चे का मिलान व्यय प्रेक्षक की तरफ से 28 फरवरी को किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को पत्र जारी कर दिया गया है। चुनाव खर्च का ब्योरा न देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा।
एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने रविवार को बताया कि विधानसभा सीट तुलसीपुर, उतरौला, गैसड़ी व सदर से लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों के चुनाव खर्च का मिलान व्यय लेखा रजिस्टर से किया जाएगा। व्यय प्रेक्षक आर. भूपति 28 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी उम्मीदवारों के व्यय लेखा रजिस्टर का परीक्षण करेंगे।
सभी प्रत्याशियों को सूचित कर दिया गया है कि इस दौरान स्वयं या अपने अभिकर्ता को भेजकर चुनाव खर्च के रजिस्टर की हर हाल में जांच करा लें। व्यय लेखा रजिस्टर प्रस्तुत न करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार के मोबाइल नंबर 8765923661 पर कॉल कर सकते हैं।