फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The dreams of boxing and archery athletes will be realized

Balrampur News: बॉक्सिंग और तीरंदाजी के खिलाड़ियों का साकार होगा सपना

Fri, 12 Jun 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The dreams of boxing and archery athletes will be realized
बलरामपुर। जिले में बॉक्सिंग और तीरंदाजी का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। शासन स्तर से काफी वर्षों बाद जिले में बॉक्सिंग और तीरंदाजी के प्रशिक्षकों की तैनाती हुई है। ऐसे में अब जिले में बॉक्सिंग और तीरंदाजी के खिलाड़ियों का सपना भी साकार हो सकेगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई वर्षों से प्रशिक्षकों की मांग की जा रही थी। हाल ही में जिले में बॉक्सिंग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार जिला क्रीड़ा अधिकारी के रूप में तैनात किए गए हैं। वहीं उनकी पत्नी अनुपमा धानुका तीरंदाजी प्रशिक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। दो नए प्रशिक्षकों की तैनाती होने से जिले में उभरते खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। खिलाड़ी अमन व किशोर ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद जिले में बॉक्सिंग और तीरंदाजी खेलों के प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है। इससे इन दोनों खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा और उनके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों तक पहुंचने का सपना साकार हो सकेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बॉक्सिंग और तीरंदाजी के अलावा अन्य खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रयास किया जाएगा। स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों के लिए ट्रैक की मरम्मत, खेल किट सहित आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराया जाएगा। नियमित रूप से खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस, अनुशासन और प्रतियोगिताओं की तैयारी से संबंधित विशेष अभ्यास कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed