फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The death of the young woman due to poisonous bites

जहरीले जानवर के काटने से युवती की मौत

Sun, 28 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
The death of the young woman due to poisonous bites
जहरीले जंतु के काटने से युवती की मौत
विज्ञापन

ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटवा खुर्द पतझी ग्राम पंचायत के मजरे सकरी में जहरीले जंतु के काटने से 18 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

ग्राम सकरी निवासी नानबाबू विश्वकर्मा की पुत्री पूनम (18) शनिवार की रात घर के अंदर सोई हुई थी। रविवार की सुबह जब वह उठी तो शरीर में काफी दर्द व कंपन्न था। परिवारीजन निजी वाहन से पूनम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा ले गए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. प्रणव पांडेय ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही पूनम की मौत हो चुकी थी। उन्होंने पूनम को जहरीला जानवर के काटने की संभावना जताई है। प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed