फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The couple robbed cash-jewelry after being beaten up

दंपती को पीटकर नकदी-गहने लूटे

Fri, 28 Oct 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
The couple robbed cash-jewelry after being beaten up
बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के पांडेयपुरवा गांव में देर रात घर में घुसे तीन-चार बदमाशों ने दंपती को पीटकर अधमरा करके एक लाख रुपये कीमत के गहने व 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली। घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांडेयपुरवा गांव निवासी सहजराम ने ललिया थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि गुरुवार रात डेढ़ बजे उनका बेटा विक्रम और बहू मिथिलेश कमरे में सोए थे। तभी तीन-चार बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए। आहट होने पर जागे बेटे-बहू ने विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। फिर घर में रखे करीब एक लाख रुपये कीमत के गहने व 50 हजार नकदी लूटकर भाग गए। परिवार के लोगों ने विक्रम व मिथिलेश को शिवपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ललिया थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सहजराम की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed