{"_id":"6ae4d2f9c08d971cdb0be3bc","slug":"samman-nidhi-funds-reach-the-accounts-of-252-lakh-farmers-balrampur-news-c-99-1-slko1019-157165-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 2.52 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 2.52 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि
Fri, 30 Oct 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के विकास भवन में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण देखते किसान ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुक्रवार को जिले के 2,52,126 किसानों के बैंक खातों में 23वीं किस्त की धनराशि हस्तांतरित की गई। प्रत्येक किसान के खाते में दो हजार रुपये के हिसाब से कुल 50 करोड़ 42 लाख 52 हजार रुपये भेजे गए। किस्त की राशि मिलने से किसानों को खेती-किसानी से जुड़े खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
विकास भवन समेत जिले के सभी नौ विकासखंड कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान किसानों और अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतिनिधि बृजेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सम्मान निधि की राशि किसानों को खेती से जुड़े छोटे-छोटे खर्चों को पूरा करने में सहारा देती है। इससे बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री की व्यवस्था करने में सहूलियत मिलती है।
उप निदेशक कृषि श्याम नारायण राम ने बताया कि जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, जिनकी ई-केवाईसी अधूरी है या जिनके दस्तावेजों में अन्य तकनीकी त्रुटियां हैं, उन्हें इस बार किस्त नहीं मिल पाई है। ऐसे किसान संबंधित कमियों को दूर कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
खेती के खर्च में मिलती है मदद
हरैया सतघरवा के किसान बाबूलाल ने बताया कि सम्मान निधि की राशि से बीज, खाद और खेती से जुड़े अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है। छोटे किसानों के लिए यह आर्थिक सहारा है। तुलसीपुर क्षेत्र के किसान राजेंद्र कुमार ने कहा कि समय-समय पर मिलने वाली इस आर्थिक सहायता से खेती की लागत का कुछ हिस्सा पूरा हो जाता है। वहीं, हरैया क्षेत्र के किसान महेंद्र ने बताया कि धनराशि सीधे बैंक खाते में पहुंचने से पारदर्शिता बनी रहती है और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाती है।