फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The convict in the rape case will be sentenced tomorrow

Balrampur News: दुष्कर्म के मामले में दोषी को कल सुनाई जाएगी सजा

Wed, 07 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 07 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
The convict in the rape case will be sentenced tomorrow
बलरामपुर। विशेष सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट ने दलित उत्पीड़न व दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है। न्यायालय नौ जून को सजा पर अपना फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक एससी एसटी एक्ट रणधीर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाना हरैया में प्रार्थना पत्र दिया था कि उनकी बेटी के साथ गांव के ही मनीराम यादव ने 21 फरवरी 2022 की रात में नित्यकर्म के लिए जाते समय छेड़खानी की थी। पुलिस ने मुकदमा लिखकर विवेचना शुरू की।
विज्ञापन

पीड़िता के बयान व डॉक्टरी परीक्षण के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा को बढ़ाते हुए मनीराम के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। सत्र परीक्षण के दौरान सरकारी अधिवक्ता ने आठ गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट विनोद कुमार ने मनीराम को दलित उत्पीड़न व दुष्कर्म का दोषी करार दिया। न्यायाधीश के आदेश पर दोषी को जेल भेज दिया गया है। न्यायालय नौ जून को दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोषी को सजा सुनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed