फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The constables of the district won the UP Police Shooting Competition

Balrampur News: जिले के आरक्षियों ने यूपी पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में मारी बाजी

Sat, 01 Nov 2025 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
The constables of the district won the UP Police Shooting Competition
बलरामपुर में पुलिसकर्मी को सम्मानित करते एसपी विकास कुमार ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। सीतापुर में आयोजित 50वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता-2025 में जनपद के आरक्षियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। आरक्षी रितेश सिंह और सारंग कनौजिया की जोड़ी ने बेहतरीन निशानेबाजी से प्रतियोगिता में सबका ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन




उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और 5000-5000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसपी ने दोनों जवानों की सराहना करते हुए कहा कि बलरामपुर पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आगे है, बल्कि खेलकूद और शारीरिक दक्षता के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली जवान विभाग के गौरव हैं और इनकी सफलता अन्य पुलिस कर्मियों को भी प्रेरित करेगी। वहीं, आरक्षी रितेश और सारंग ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का क्षण है और भविष्य में भी वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed