फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The city was removed in the Sekhuiya case, while the Kotwal of Sriduttganj was removed in the Mahadeiya case.

Balrampur News: सेखुइया कांड में नगर, तो महदेइया प्रकरण में श्रीदत्तगंज के कोतवाल हटे

Thu, 30 Oct 2025 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The city was removed in the Sekhuiya case, while the Kotwal of Sriduttganj was removed in the Mahadeiya case.
बलरामपुर। पुलिस महकमे में बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई हुई। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के महदेइया चौकी विवाद और नगर कोतवाली क्षेत्र के सेखुइया गांव बवाल में दो थानाध्यक्षों को लाइनहाजिर कर दिया गया। इस सब के बीच विवाद की मूल वजह रहे महदेइया चौकी प्रभारी पर कार्रवाई न होने से विभाग के भीतर नई चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को नगर कोतवाली क्षेत्र के सेखुइया गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने पुलिस व प्रशासन की नींद उड़ा दी थी। ग्राम प्रधान के घर पर हुए हमले में चार लोग घायल हुए थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर देर से पहुंची। घटना के बाद पुलिस ने 17 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है, लेकिन इस पूरे प्रकरण में कोतवाली पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे। जांच रिपोर्ट के बाद एसपी विकास कुमार ने प्रभारी निरीक्षक नगर सुधीर कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी बड़ी कार्रवाई श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में की गई। बीते दिनों महदेइया चौकी क्षेत्र में विवाद के दौरान पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। चौकी का ब्लॉक प्रमुख ने घेराव कर प्रभारी को हटाने की मांग की। पूरी रात धरना चला। एसपी ने मामले की रिपोर्ट तलब की। जांच में कई स्तरों पर लापरवाही सामने आई, लेकिन चौकी प्रभारी संतोष कुमार कार्रवाई से बच गए, जबकि थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का कहना है कि मौके पर कार्रवाई में देरी और सूचना संप्रेषण की गड़बड़ी के बावजूद चौकी प्रभारी का बच निकलना कई अधिकारियों के लिए हैरानी का विषय बन गया है। महकमे में यह चर्चा है कि आखिर जिम्मेदारी तय करने का पैमाना अलग-अलग क्यों रखा गया?

---------------------
नौ थानों में किया फेरबदल
एसपी विकास कुमार ने जिले के नौ थानों में फेरबदल करते हुए नई तैनातियां कीं। सादुल्लाहनगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है। एसपी के पीआरओ अविरल शुक्ल को श्रीदत्तगंज थाने की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा गौरा चौराहा के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को हरैया थाना, हरैया के थानाध्यक्ष हरीश सिंह को गौरा चौराहा भेजा गया है। अपराध शाखा के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह को ललिया थाना प्रभारी बनाया गया। ललिया के थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार वर्मा को सादुल्लाहनगर की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने सभी को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आगामी त्योहारों, पंचायत चुनाव और बढ़ती सियासी हलचलों के बीच यह कार्रवाई एसपी की सख्त नीति का संकेत मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article