फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The building of Anganwadi center has not been handed over for three years

तीन साल से आंगनबाड़ी केंद्र का भवन नहीं हुआ हैंडओवर

Mon, 06 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The building of Anganwadi center has not been handed over for three years
बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक के गुमड़ी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन तीन साल से हस्तानांतरण की राह देख रहा है। भवन हस्तानांतरित न होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को उधार के भवन में शासकीय कार्यों का निस्तारण करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने डीएम से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का हस्तानांतरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि उनके गांव में तीन साल पहले आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण कराया गया था। लेकिन अभी तक विभाग को भवन हैंडओवर नहीं कराया गया है। प्राथमिक विद्यालय के परिसर में करीब पांच लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

रख-रखाव के अभाव में नव निर्मित भवन जर्जर हो रहा है। छत में दरार पड़ने लगी है। दरवाजे व खिड़कियां भी अभी तक नहीं लगाई गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को उधार के भवन में कार्य करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की मरम्मत कराकर शीघ्र हैंडओवर कराने की मांग की है। सिीडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र गुमड़ी के आधू-अधूरे भवन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। मामले में कार्यदाई संस्था के खिलाफ उच्चाधिकारियों की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed