फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The body of a married woman missing for three days was found in a canal

Balrampur News: तीन दिन से लापता विवाहिता का शव नहर में मिला

Thu, 28 Aug 2025 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
The body of a married woman missing for three days was found in a canal
कंचन देवी (फाइल फोटो)
महदेइया बाजार। श्रीदत्तगंज क्षेत्र के भड़वाजोत गांव में तीन दिन से लापता विवाहिता का शव बृहस्पतिवार को सरयू नहर में उतराता मिला। शव की पहचान कंचन देवी (22) पत्नी रामदयाल के रूप में हुई। बुधवार को ससुर बुधराम ने महिला के लापता होने की सूचना थाने पर दी थी। बृहस्पतिवार को गोंडा पीएसी के गोताखोर तलाश कर रहे थे। महिला के भाई अनंतराम ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भड़वाजोत निवासी बुधराम ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे उनकी पुत्रवधू कंचन देवी खेत जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह श्रीदत्तगंज पुलिस, पीएसी गोताखोर टीम और परिजन भड़वाजोत के पास सरयू नहर पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

कुछ देर बाद थाना गैड़ास बुजुर्ग पुलिस से सूचना मिली कि ग्राम लोनियनडीह के पास नहर में एक महिला का शव उतराता मिला है। सूचना मिलते ही श्रीदत्तगंज पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया और परिजनों ने उसकी पहचान कंचन देवी के रूप में की। कंचन का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गैड़ास बुजुर्ग थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट श्रीदत्तगंज थाने की पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
मृतका कंचन के भाई अनंतराम साहू, निवासी रमगढ़िया थाना इटियाथोक, गोंडा ने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व बहन की शादी रामदयाल से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और परिजन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। कई बार समझाने-बुझाने के बाद भी हालात नहीं सुधरे। आरोप है कि 26 अगस्त को विवाद के बाद बहन की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। अनंतराम का कहना है कि ससुरालजन बचाव के लिए गुमशुदगी की तहरीर देकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रहे थे। श्रीदत्तगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed