फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Bahraich Special stood at Kauvapur for an hour

Balrampur News: कौवापुर में एक घंटे खड़ी रही बहराइच स्पेशल

Mon, 22 Jun 2026 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
The Bahraich Special stood at Kauvapur for an hour
बलरामपुर के कौवापुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन ।
महराजगंज तराई। रेलवे संचालन में समन्वय की कमी का खामियाजा सोमवार को यात्रियों को भुगतना पड़ा। बहराइच स्पेशल ट्रेन को कौवापुर रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे तक खड़ा रखे जाने से यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों का आरोप है कि पर्याप्त समय और वैकल्पिक व्यवस्था होने के बावजूद ट्रेन को अनावश्यक रूप से रोका गया, जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:35 बजे बहराइच स्पेशल कौवापुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उसी समय गोंडा की ओर से आने वाली 75108 डेमू ट्रेन भवानीपुर स्टेशन पर थी, जबकि गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (15082) इटियाथोक की ओर बढ़ रही थी। इसके बावजूद बहराइच स्पेशल को कौवापुर में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद डेमू ट्रेन वहां पहुंची और उसके काफी देर बाद सुबह 11:40 बजे गोरखपुर इंटरसिटी स्टेशन पर आई, तब जाकर बहराइच स्पेशल को आगे बढ़ने की अनुमति मिली। ट्रेन में सफर कर रहीं सुमन लता ने कहा कि गर्मी और उमस के बीच एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने से सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष और मृत्युंजय ने बताया कि कई यात्रियों को जरूरी कार्यों से गोंडा और अन्य स्थानों पर पहुंचना था, लेकिन अनावश्यक देरी से उनका कार्यक्रम प्रभावित हो गया। यात्री संजय, विजय कुमार और रामदीन ने कहा कि यदि रेलवे अधिकारी चाहें तो गैजहवा या बलरामपुर स्टेशन पर भी क्रॉसिंग की व्यवस्था की जा सकती थी।


इससे यात्रियों का समय बचता और ट्रेन संचालन भी प्रभावित नहीं होता। रमजान, अयातुल्लाह और आरोही ने कहा कि बिना स्पष्ट जानकारी दिए ट्रेन को लंबे समय तक रोके रखना यात्रियों के साथ अन्याय है। यात्रियों ने चेतावनी दी कि वे इस मामले की शिकायत गोंडा रेलवे स्टेशन और उच्च अधिकारियों से करेंगे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो। स्टेशन मास्टर कौवापुर संजय कुमार ने बताया कि क्रॉसिंग के कारण बहराइच स्पेशल को स्टेशन पर रोका गया था। रेलवे के निर्धारित संचालन के अनुसार ही ट्रेन का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed