{"_id":"691b482f4f7fa2b6be09c0cc","slug":"the-arbitrariness-of-e-rickshaw-drivers-is-causing-traffic-jams-in-the-city-balrampur-news-c-99-1-brp1008-137140-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ई रिक्शा चालकों की मनमानी से शहर में लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ई रिक्शा चालकों की मनमानी से शहर में लग रहा जाम
विज्ञापन
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में सड़क पर बेतरतीब खड़ी ई-रिक्शा ।-संवाद
बलरामपुर। ई रिक्शा चालकों की मनमानी से शहर में जाम लग रहा है। यातायात व्यवस्था चौपट है। शहर की सड़क व गलियों में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़कों पर ई रिक्शों का जमावड़ा लगा रहने से अन्य वाहनों का निकलना दुश्वार रहता है। इसे लेकर विभाग की ओर से कोई कदम भी नहीं उठाया जा रहा। (संवाद)
एमपीपी इंटर कॉलेज गेट के सामने सोमवार को सुबह 10:.55 बजे सड़क पर ई रिक्शा चालकों ने जाम लगा दिया। इसके चलते बच्चों को कॉलेज से बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि कॉलेज गेट पर पूरे दिन ई रिक्शाें की भरमार रहती है। ई रिक्शा चालकों की मनमानी से बच्चों व शिक्षकों को जाम से परेशानी होती है।
वीर विनय चौराहे पर सोमवार सुबह 11:10 बजे यातायात की व्यवस्था संभालने वाले सुरक्षाकर्मी मौजूद मिले। यहां से चौक बाजार जाने वाली सड़क पर ई रिक्शाें की भरमार दिखी। ई रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते शहर के अंदर सड़क पर आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। इनके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
17 दिनों में 3165 वाहनों का चालान, सात वाहन सीज
एक से 17 नवंबर तक चले अभियान में नियम तोड़ने पर 3165 वाहनों का चालान किया जा चुका है। कमियां मिलने पर नौ वाहनों को सीज कर दिया गया है। वाहन मालिकों पर 37 लाख 76 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया जा चुका है। जिले में जगह-जगह पर जागरूकता कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं, फिर भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।
की जा रही कार्रवाई
सड़क हादसों में कमी लाने व यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। 30 नवंबर तक जागरूकता कार्यक्रम कराए जाएंगे। इस दौरान सभी प्रकार के वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कमियां मिलने पर वाहन चालकों व मालिकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
- उमेश सिंह, प्रभारी यातायात