{"_id":"6980dbd11da8db4e430033b8","slug":"the-appearance-of-district-hospitals-will-change-the-number-of-beds-will-double-balrampur-news-c-99-1-brp1003-141812-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिला अस्पतालों की बदलेगी सूरत, दोगुना होंगे बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिला अस्पतालों की बदलेगी सूरत, दोगुना होंगे बेड
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती मरीज ।-संवाद
बलरामपुर। केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग से मद आरक्षित किया गया है। इससे जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने के साथ चिकित्सा संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती व वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ने से मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा।
केंद्रीय बजट 2026 में स्वास्थ्य के लिए 50 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। ऐसे में जिलेवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जगी है। आकांक्षी जिला होने के कारण यहां स्वास्थ्य क्षेत्र में अभी काफी सुधार की जरूरत है। जिला महिला अस्पताल आज भी 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मानक पर ही संचालित है। यहां इमरजेंसी चिकित्साधिकारी एक-एक स्त्रीरोग व बाल रोग चिकित्सकों की तैनाती है, जबकि कम से कम तीन-तीन चिकित्सक होने चाहिए।
100 बेड वाले जिला मेमोरियल अस्पताल में हृदय रोग, त्वचा रोग विशेषज्ञ की कमी होने के साथ ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा भी नहीं है। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासांउड व डिजिटल एक्सरे जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। मरीजों को बाहर निजी केंद्रों पर पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सक व ओपीडी में बढ़ेंगे संसाधन
बजट मिलने के बाद जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी। ओपीडी व वार्ड में चिकित्सा संसाधन भी बढ़ाए जाएंगे।
- डॉ. रुचि पांडेय, गुणवत्ता प्रबंधक संयुक्त जिला चिकित्सालय
सृदृढ़ होगी चिकित्सीय व्यवस्था
बजट में चिकित्सा सुविधाओं के लिए अलग से बजट का दिया गया है। बजट मिलने से जिला अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा और सृदृढ़ होगी, इसका फायदा मरीज व तीमारदारों को मिलेगा।
डॉ. गिरधर चौहान, नोडल जिला मेमोरियल अस्पताल बलरामपुर
कैंसर रोगियों को सहूलियत
केंद्रीय बजट में कैंसर की दवाएं सस्ती होने की घोषणा की गई है। दवाएं सस्ती मिलने से कैंसर रोगियों को राहत पहुंचेगी। मरीजों को बेहतर तरीके से उपचार की सुविधा भी मिलेगी।
- डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ बलरामपुर
मरीजों को मिलेगा फायदा
जिला अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। बजट में 50 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा से जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद है। सुविधाएं बढ़ने से मरीजों को फायदा मिलेगा।
- विशाल सिंह, युवा
25 लाख आबादी को मिलेगा फायदा
जिला अस्पताल की क्षमता वृद्धि के लिए जो घोषणा हुई है, उससे स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी सुधार होगा। जिले की 25 लाख आबादी को इसका फायदा मिलेगा।
- डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ बलरामपुर