{"_id":"631cc130ee3d7108ab7efc4d","slug":"thana-samadhan-diwas-balrampur-news-lko647703572","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे ज्यादा राजस्व की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे ज्यादा राजस्व की शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में जमीन संबंधित विवादों की संख्या बढ़ती जा रही है। महीने में दो बार होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व शिकायतों का निस्तारण किया जाता है, इसके बावजूद थाना समाधान दिवस में भी राजस्व संबंधित शिकायतें ही अधिक आ रही हैं।
जिले के सभी 16 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने पचपेड़वा थाने में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इनमें अधिकतर मामले अवैध कब्जे तथा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण के ही आए। पीड़ित ने बताया कि उसने थाना समाधान दिवस तथा आईजीआरएस पोर्टल पर कई बार शिकायत की लेकिन सर्वमान्य निस्तारण नहीं किया गया।
एसपी ने मातहतों को लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसी तरह रेहरा बाजार थाने में कुल आठ प्रार्थनापत्र आए, जिनमें छह राजस्व के तथा दो पुलिस से संबंधित थे। इनमें से चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
गैसड़ी कोतवाली में भूमि विवाद से संबंधित छह मामले आए। इसी तरह अन्य सभी थानों में भी प्रस्तुत की गई शिकायतों में भूमि संबंधित विवादों की अधिकता थी। एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि भूमि संबंधी सभी मामलों को राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के समन्वय से शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।