फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tested health of 2553 patients

2553 मरीजों की जांची सेहत

Sun, 21 Feb 2021 09:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Tested health of 2553 patients
बलरामपुर। जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 2553 मरीजों की सेहत की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। इस दौरान 759 लोगों की कोविड जांच की गई और 1002 लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। मेले में आए बच्चों को टीका लगाकर जेई टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले का शुभारंभ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमाल अशरफ ने किया। दोपहर 12 बजे तक 38 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गई। मेले में आने वाले मरीजों व उनके साथ आए परिजनों से कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया गया। सुबह 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेईया में आरोग्य मेले के दौरान सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकल्प मिश्र के पास मात्र दो-तीन मरीज जांच कराते मिले। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि अब तक यहां 40 मरीज आ चुके है। सभी की जांच कर आवश्यक दवाएं दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई में डॉ. आशीष तिवारी ने करीब दो बजे तक 105 मरीजों की जांच करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी कौवापुर में डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने 117 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की। फार्मासिस्ट एनके उपाध्याय, शीला देवी, ऊषा सिंह, करुणा व अभिमन्यु आदि मौजूद रहे। जन आरोग्य मेले में इस बार जेई टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। मेले में आए करीब 200 बच्चों को जेई का टीका लगाया गया।

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान 1029 पुरुष, 1165 महिला व 359 बच्चों सहित कुल 2553 लोगों के सेहत की जांच कर उन्हें मुफ्त दवा दी गई है। 1002 लोगों का आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाया गया है और 759 लोगों की एंटीजन जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed