फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Terror of leopards in two villages, panic among people

दो गांवों में तेंदुओं का आतंक, लोगों में दहशत

Wed, 08 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Terror of leopards in two villages, panic among people
बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो गांवों में बीते कई दिनों से तेंदुओं का आतंक छाया है। दोनों गांवों के लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना भेजकर तेंदुओं को पकड़वाए जाने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद बरहवा रेंज के रेंजर ने मामले की छानबीन के लिए टीम मौके पर भेजी है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कंदैला व कोड़री में पिछले कई दिनों से कई दिनों से तेंदुओं का आतंक है। ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण राजेश, भोला, पिंटू, शेषमणि मिश्र व वंशराज आदि ने बताया कि शाम होते ही गांव के अगल-बगल तेंदुआ घूमने लगता है।
विज्ञापन

लोगों के हल्ला-गोहार मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में छिप जाता है। वन विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई लेकिन अभी तक जांच पड़ताल के लिए मौके पर कोई नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने बरहवा रेंज के रेंजर को सूचना भेजकर तेंदुओं को पकड़वाए जाने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी है। मौके पर टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed