फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Terror funding is also being linked to Dubai, Bangladesh and African countries

Balrampur News: दुबई, बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों से भी जुड़ रहे टेरर फंडिंग के तार

Sat, 02 Aug 2025 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Terror funding is also being linked to Dubai, Bangladesh and African countries
बलरामपुर।
विज्ञापन

नेपाल से सटे संवेदनशील जिले में पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के तार दुबई, बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों से भी जुड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मामला टेरर फंडिंग का होने के कारण सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के कुछ हैंडलर इन देशों में सक्रिय हैं। संदेह है कि इस नेटवर्क का इस्तेमाल भारत विरोधी तत्वों तक धन पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।
टेरर फंडिंग गिरोह के सरगना सस्पियर ने 350 से अधिक बैंक खाते खुलवाए, जिनमें रोजाना लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन होता था। इन रुपयों को विदेशी खातों में भेजा जाता था। पुलिस को आशंका है कि भारत से पाकिस्तान भेजे गए 8.15 करोड़ रुपये का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के वित्त पोषण (टेरर फंडिंग) में किया गया है। पुलिस ने इस गंभीर कड़ी को सामने लाते हुए ईडी, आईबी और एनआईए को सूचना दी है।
विज्ञापन

अब तक की जांच में स्पष्ट हो चुका है कि गिरोह भारत के अलग-अलग राज्यों में सक्रिय था। फर्जी निवेश, नौकरी और लॉटरी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठकर उन्हें बैंक खातों के जरिए पाकिस्तान तक पहुंचाते थे। इस पूरी प्रक्रिया में क्रिप्टो और हवाला चैनलों का उपयोग किया गया। गिरोह के पास से बरामद मोबाइल, लैपटॉप और सिम कार्ड में पैसों के ट्रांसफर, विदेशी खातों और वॉलेट से जुड़े तमाम सबूत मिले हैं। इन सभी साक्ष्यों के आधार पर लेनदेन ऐसे खातों में हुआ है, जो पहले भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोड को डिकोड करने में जूझ रही जांच टीम
टेरर फंडिंग से जोड़कर हो रही जांच में गिरोह के कोड वर्ड को डिकोड करने में पुलिस टीम जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लेनदेन के लिए ब्लैकबीट, पैकेट, बर्ड जैसे कोडवर्ड का इस्तेमाल करते थे। इन कोड वर्ड में कई अहम राज छुपे हैं। एसपी विकास ने बताया कि तकनीकी स्तर पर जांच हो रही है। बड़े स्तर पर भी छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed