{"_id":"604501578ebc3ed3a2401741","slug":"ten-teachers-and-six-girls-will-be-honored-balrampur-news-lko568404525","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस शिक्षिकाएं व छह छात्राएं होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस शिक्षिकाएं व छह छात्राएं होंगी सम्मानित
विज्ञापन
बलरामपुर। कोविड काल, धार्मिक आयोजन एवं महिला स्वावलंबन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 शिक्षिकाओं एवं छह छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाली शिक्षिकाओं एवं छात्राओं से मुख्यमंत्री वेबीनॉर के जरिए बात भी करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की सूची शासन ने मांगी थी। धार्मिक स्थलों पर स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं की सहायता करने, मास्क वितरित करने, कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने तथा वीमेन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के लिए 10 शिक्षिकाओं एवं छह छात्राओं की सूची जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी गई है।
इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर बलरामपुर इंटर कॉलेज की प्रवक्ता वंदना, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापक प्रगति श्रीवास्तव, राजकीय हाईस्कूल शिवपुर महंत की सहायक अध्यापिका राधिका शर्मा, डीएवी इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका मीनाक्षी बोस, कस्तूरबा आर्य बालिका इंटर कॉलेज तुलसीपुर की सहायक अध्यापिका सरोज सिंह, राजकीय हाईस्कूल छपिया सुखराम की सहायक अध्यापिका महिमा विश्वकर्मा, शारदा पब्लिक स्कूल की सहायक अध्यापिका निशा सिंह, बलरामपुर मॉडर्न बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रीति श्रीवास्तव सम्मानित की जाएंगी।
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रीता चौधरी एवं कन्या इंटर कॉलेज हरैया सतघरवा की प्रधानाचार्य सुमन यादव सहित छात्रा दिव्यांशी मिश्रा, तान्या सिंह, उसरा खान, श्रद्धा वर्मा, सुनीता यादव व कृष्टि यादव को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में सम्मानित किया जाएगा। इसी दिन सायं चार बजे से पांच बजे तक वेबीनॉर के जरिए मुख्यमंत्री महिलाओं से वार्ता भी करेंगे।