{"_id":"5d87a30b8ebc3e93b774ef08","slug":"temple-of-kuldevi-of-tharu-tribe-will-develop-as-a-tourist-destination-balrampur-news-lko482970776","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा थारू जनजाति की कुलदेवी का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा थारू जनजाति की कुलदेवी का मंदिर
विज्ञापन
बलरामपुर के नेपाल सीमा पर जंगलों में स्थित रहिया देवी का मंदिर।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के नेपाल सीमा पर जंगलों में स्थित थारू जनजाति की कुल देवी रहिया देवी का मंदिर अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। पर्यटन विभाग ने पहले चरण में एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव पर्यटन विभाग के माध्यम से शासन को भेजा है। सरकार इस मंदिर के लिए सड़क व पहाड़ी नाले पर पुल का निर्माण भी कराएगी।
विदित हो कि थारू जनजाति की कुल देवी के रूप में जानी जाने वाली रहिया देवी का मंदिर नेपाल सीमा पर जरवा के निकट घने जंगल में स्थित है। इस मंदिर पर चैत्र नवरात्रि में मेला लगता है। श्रद्घालु मंदिर पर पगडंडी व पथरीले रास्तों पर होकर पहुंचते हैं। इस मंदिर पर बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, सिद्घार्थनगर व बस्ती के जनपदों के अलावा नेपाल राष्ट्र के श्रद्घालु भी आते हैं।
क्षेत्र की जनता इस मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग काफी दिनों से कर रही है। गैसड़ी भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने क्षेत्र की जनता की मांग और मंदिर की प्रासंगिकता को देखते हुए इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि रहिया देवी मंदिर के विकास के लिए ग्रामीण अभियंतण सेवा के सहायक अभियंता योगेश प्रसाद शुक्ल ने पहले चरण के लिए एक करोड़ रुपये का डीपीआर पर्यटन विभाग के माध्यम से बजट स्वीकृत के लिए शासन को भेजा है। इसके अलावा मंदिर तक करीब 4 किमी सड़क व रास्ते में पड़ने वाले दारा पहाड़ी नाले पर पुल बनवाने की मांग उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से की गई है। शीघ्र ही सड़क व पुल का निर्माण की स्वीकृति मिल जाएगी।