{"_id":"643d886b616943c5a80b5cd4","slug":"temperature-reaches-405-take-care-of-rescue-balrampur-news-c-13-1-189018-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 40.5 तक पहुंचा तापमान, बचाव का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 40.5 तक पहुंचा तापमान, बचाव का रखें ध्यान
Mon, 17 Apr 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। आसमान से आग बरस रही है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। गर्मी से हर कोई परेशान दिखा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गर्मी, गर्म हवा व लू के प्रकोप से बचाव के लिए एडवायजरी जारी की है।
अपर जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी दैवीय आपदा प्रदीप कुमार ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मार्च से मई के बीच अधिक तापमान रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को हीटवेब से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली जाएं। उन्होंने हीटवेब से बचाव को लेकर जनसामान्य के बीच जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जब वातावरण का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से 3-4 डिग्री अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेब या लू कहते हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि लोगों को इससे बचाव के लिए सतर्क रहना चाहिए।
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए कल्पना देवी को ज्ञापन सौंपा। इसमें गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल, महामंत्री तुलाराम गिरी, कोषाध्यक्ष मसूद आलम अंसारी,संयुक्त मंत्री विनोद चौहान, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता व मंत्री पंकज श्रीवास्तव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
बचाव के लिए क्या करें
दोपहर के समय यदि बहुत आवश्यक हो, तभी घर से धूप में बाहर निकलें अन्यथा धूप में जाने से बचें और यदि जाना ही पड़े तो सिर को जरूर ढकें। घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छांछ, मट्ठा, बेल का शर्बत, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी या आम का पना इत्यादि का प्रयोग करें।