फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   temperature reached four degrees, cold people simmer

चार डिग्री पहुंचा पारा, ठंड से सिहरे लोग

Sat, 19 Dec 2020 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
temperature reached four degrees, cold people simmer
बलरामपुर। कड़ाके की ठंड में शीतलहर ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। ठंड से गरीब और बेसहारा लोगों का हाल बेहाल है। शनिवार को सुबह से ही घने कोहरे की चादर से आसमान ढका रहा।
विज्ञापन

पारा लुढ़क कर न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से लोग घरों में दुबके हैं। इस मौसम ने बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी और बढ़ा दी है। ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव जलवाने का प्रबंध कराया गया और कंबल बांटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हो सके। सुबह घने कोहरे के चलते सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्द हवाओं ने शीतलहरी बढ़ा दी है। लोग दिन भर घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में बच्चों व बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने तहसील क्षेत्र के दो रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। एसडीएम ने ईओ नगर पालिका परिषद को नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव के इंतजाम कराने का निर्देश दिया।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि सभी सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव का प्रबंध करा दिया गया है। इसी तरह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने वीर विनय चौराहे पर भी अलावा जलवाया। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार श्रीवास्तव व युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि अलावा के साथ-साथ गरीबों को गर्म कपड़ों का वितरण भी कराया जा रहा है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने नगर पालिका परिषद उतरौला, नगर पंचायत पचपेड़वा व तुलसीपुर के ईओ को भी इसी तरह से अलाव का इंतजाम कराने का निर्देश दिया है। साथ ही गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल वितरित कराने का भी निर्देश दिया गया है। पशुपालकों को सलाह दी गई है कि ठंड से बचाने के लिए पशुओं के लिए सुरक्षित स्थान बनाएं। शरीर ढक कर रखें। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न जाने दें। घर में अलाव आदि का इंतजाम रखें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed