{"_id":"604500a38ebc3ee64a355a71","slug":"tell-the-cadets-the-nuances-of-firing-balrampur-news-lko5684035149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों को बताईं फायरिंग की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों को बताईं फायरिंग की बारीकियां
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी 51 बटालियन के वार्षिक कैंप में तीसरे दिन कैडेटों को ड्रिल व फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। व्याख्यान में कैडेटों को अग्निशमन व आपदा प्रबंधन का तरीका भी सिखाया।
कैंप के तीसरे दिन फायरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद सूद के निर्देशन में हुआ। उन्होंने कैडेटों को ड्रिल व फायरिंग की बारीकियां सिखाई। एनसीसी के कैडेटों ने करीब एक घंटे तक फायरिंग का प्रशिक्षण लेते हुए टागरेट पर निशाना लगाया। कैंप के द्वितीय सत्र में अग्निशमन व आपदा प्रबंधन पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिला आपदा प्रबंधन के सलाहकार सचिन मदान ने कैडेटों को आपदा से पूर्व व बाद की तैयारियों के साथ भूकंप व बाढ़ आदि से बचाव के संबंध में जानकारी दी।
चंद्रभूषण शुक्ला ने कहीं पर आग लगने के समय स्वयं व अन्य लोगों को सुरक्षित रखने का तरीका बताया। इस अवसर पर एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत त्रिवेदी, सूबेदार मेजर संतोष कुमार, सूबेदार कुलवीर सिंह, प्रभाकर सिंह, मेजर वंदना पांडेय, लेफ्टिनेंट मदनलाल, लेफ्टिनेंट रत्नेश व सीटीओ डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।