{"_id":"626ec724dc485e173e214158","slug":"teenager-dies-due-to-electrocution-balrampur-news-lko628741759","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के घुनहवा गांव में रविवार को बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक कशोर की मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक ललिया थाना संतोष तिवारी ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि घुनहवा गांव में गाय चराने गए दीनानाथ (13) की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दीनानाथ बबूल पेड़ के पास अपने साथियों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक दीनानाथ बबूल के पेड़ पर चढ़ गया। बगल से गुजर रहा हाईटेंशन तार पेड़ से छू गया और करंट लगने से दीनानाथ की मौत हो गई।
मौके पर एसआई अजय मौर्य को पुलिस बल के साथ भेजा गया। अजय मौर्य ने बताया कि शव को पेड़ से उतरवाया गया और प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर पीएम के लिए भेजा गया है। संवाद