{"_id":"68ee906d177474da520bb72f","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-in-her-house-balrampur-news-c-99-1-brp1008-135219-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
Tue, 14 Oct 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के पहलवारा मोहल्ले में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे 17 वर्षीय छात्रा आराध्या उर्फ परी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में कुंडे से फंदे से लटका मिला। श्रावस्ती जिले के इकौना निवासी रमा श्रीवास्तव ने बताया कि वह मोहल्ला पहलवारा में यूपीटी होटल के निकट बच्चों को लेकर रिश्तेदार के यहां रहती हैं। बेटी आराध्या दो वर्ष पहले केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 12 की छात्रा थी। बीमारी के चलते वह परीक्षा नहीं दे पाई थी।
रमा ने बताया कि वह बेटी का इलाज करा रही थीं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह झारखंडी मंदिर में पूजा करने गई थीं। बड़ी बेटी तान्या कॉलेज व छोटा बेटा सार्थक स्कूल में थे। पति जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव कुमारगंज अयोध्या में कृषि विभाग में नौकरी करते हैं। जब वह मंदिर के लिए निकल रही थीं तो आराध्या घर में पढ़ाई कर रही थीं।
वापस घर पहुंची तो देखा बेटी का शव छत के कुंडे में बने फंदे से लटक रहा था। प्रशिक्षु सीओ कौस्तुभ त्रिपाठी पीपल तिराहा चौकी इंचार्ज नंदकेश मौके पर गए। प्रशिक्षु सीओ ने बताया कि जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।