{"_id":"65832ed1831babead606cddf","slug":"teams-of-balrampur-jalandhar-rourkela-and-amravati-in-quarter-finals-balrampur-news-c-99-1-brp1003-5473-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बलरामपुर, जालंधर, राउरकेला व अमरावती की टीम क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बलरामपुर, जालंधर, राउरकेला व अमरावती की टीम क्वार्टर फाइनल में
Wed, 20 Dec 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इस दौरान स्टार इलेवन बलरामपुर, सीआरपीएफ जालंधर, सेल राउरकेला एवं अमरावती महाराष्ट्र की टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच स्पोर्ट्स एंड यूथ वेलफेयर बिलासपुर छत्तीसगढ़ एवं स्टार इलेवन बलरामपुर के बीच खेला गया। पहले हाफ तक दोनों टीमों की तरफ से जोरदार खेल दिखाने के कारण कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच के 53वें मिनट में स्टार इलेवन बलरामपुर के फहद खान ने मैदानी गोल करके अपनी टीम को 1-0 से जीत दिला दी। फहद खान को बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच सीआरपीएफ जालंधर व यूपी पुलिस बाराबंकी के बीच हुआ। पहले हॉफ तक दोनों टीमें खाता नहीं खोल सकी। मैच के 45वें मिनट में जालंधर के विकास कुमार ने मैदानी गोल एवं 51वें मिनट में विशाल यादव ने पेनाल्टी स्ट्रोक से गोल करके अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद पलटवार करते हुए यूपी पुलिस बाराबंकी की टीम के कप्तान राहुल यादव ने पेनाल्टी कार्नर से गोल करके अपनी टीम का खाता खोला। जालंधर के मोहम्मद वसीउल्लाह खान ने मैदानी गोल करके अपनी टीम को 3-1 से जीत दिला दी। मैच में जालंधर के गोल कीपर कुलदीप सिंह को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
तीसरा प्री क्वार्टर फाइनल मैच नागपुर हॉकी एकाडमी एवं सेल राउरकेला के बीच खेला गया। मैच के पहले मिनट में ही सेल राउरकेला समीर इक्का ने मैदानी गोल करके अपनी टीम का खाता खोला। इसके बाद नागपुर हॉकी अकादमी के संदीप सिंह ने मैदानी गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद सेल के समीर इक्का ने पेनाल्टी स्ट्रोक, रोहित सिंह ने मैदानी गोल व जार्ज मिंज ने मैदानी गोल करके अपनी टीम को 5-1 जीत दिला दी। सेल के नाविन लाकरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चौथा प्री क्वार्टर फाइनल मैच हॉकी अमरावती महाराष्ट्र एवं स्पोर्ट्स अर्थारिटी ऑफ गुजरात के बीच हुआ। इसमें अमरावती के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गुजरात की टीम को दो के मुकाबले नौ गोल से बुरी तरह हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अमरावती के खिलाड़ी आकाश कुमार को बेहतर खेल दिखाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।