फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers protested at BRC

शिक्षकों ने बीआरसी पर प्रदर्शन किया

Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Teachers protested at BRC
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बीआरसी शिवपुरा में बृहस्पतिवार को शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने 21 सूत्री मांगपत्र पंजीकृत डाक से मुख्यमंत्री को भेजा है। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से सभी समस्याएं दूर करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ शिवपुरा के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री को भेजे मांगपत्र में पुरानी पेंशन को बहाल करने, राज्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों को सुविधाएं देने, अंतर जनपदीय स्थानांतरण चालू रखने, कोरोना से मृत शिक्षकों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व तत्काल नौकरी देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिक्षामित्र, अनुदेशकों को स्थायी शिक्षक व रसाईयों को स्थायी करने की मांग की गई है। शिक्षकों से सिर्फ शिक्षण कार्य लेने, लैपटॉप देने सहित 21 समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश संगठन के राजकुमार मिश्र व जिला संगठन के राकेश कुमार मिश्र ने धरने का नेतृत्व किया। इस अवसर पर महामंत्री अशोक कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष बृजराज राणा, संयुक्त मंत्री आशुतोष मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सेवक व सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed