{"_id":"6675bdd4c29ca74449064f40","slug":"teachers-of-164-schools-ineligible-for-state-award-balrampur-news-c-99-1-slko1019-110947-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 164 स्कूलों के शिक्षक राज्य पुरस्कार के लिए अयोग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 164 स्कूलों के शिक्षक राज्य पुरस्कार के लिए अयोग्य
Fri, 21 Jun 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या को बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जिले के 164 विद्यालयों में छात्र संख्या काफी कम है। बच्चों के कम नामांकन वाले स्कूलों के शिक्षक इस बार राज्य शिक्षक पुरस्कार से वंचित रह जाएंगे, क्योंकि उनके आवेदन ही स्वीकार नहीं होंगे। राज्य शिक्षक पुरस्कार नियमावली में संशोधन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। आदेश आने के बाद लापरवाह शिक्षकों में मायूसी है।
परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। प्रेरणा पोर्टल पर दस जुलाई तक आवेदन करना है। इसके लिए शर्त है कि शिक्षक स्कूलों में 15 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हों और सेवानिवृत्त होने में पांच वर्ष से कम अवधि बची हो। साथ ही प्राथमिक विद्यालय में 150 से कम, उच्च प्राथमिक में 105 से कम एवं कंपोजिट विद्यालय में 255 विद्यार्थियों से कम नामांकन न हों। जिले के 107 प्राथमिक विद्यालय व 57 उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की संख्या 50 से कम होने पर नोटिस दिया जा चुका है। छात्र संख्या के आधार पर आवेदन के नियम को लेकर शिक्षक मायूस हैं। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान व यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र ने कहा कि छात्र संख्या को आवेदन का आधार बनाना उचित नहीं है।
ऐसे शिक्षकों को मिलेंगे अंक
- राज्य पुरस्कार के लिए जिला चयन समिति प्रत्येक जिले से दो-दो श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन कर राज्य स्तरीय चयन समिति को भेजेगी। इसमें एक-एक सर्वश्रेष्ठ अध्यापक को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। प्रत्येक अध्यापक का मूल्यांकन 100 अंक पर होगा। 15 वर्ष के दौरान छात्र नामांकन में वृद्धि पर 10 अंक, नियमित विद्यालय उपस्थित के पांच अंक, कक्षा में छात्रों की उपस्थिति 90 प्रतिशत पर 10 अंक, 80 प्रतिशत उपस्थिति पर पांच अंक और 75 फीसदी उपस्थिति पर तीन अंक मिलेंगे। दीक्षा पोर्टल पर मिले प्रशिक्षण का 90 फीसदी से अधिक उपयोग कक्षा में करने पर पांच अंक, कक्षा में 50 फीसदी से अधिक बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते है तो पांच अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
नामांकन बढ़ाने का दिया गया निर्देश
-- विद्यालयों में बच्चों के नामांकन बढ़ाने का निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दिया गया है। शासनादेश के अनुसार ही शिक्षक राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कल्पना देवी, बीएसए बलरामपुर