फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers expressed opposition to checking attendance through video calling

Balrampur News: वीडियो कॉलिंग से उपस्थिति की जांच कराने का शिक्षकों ने जताया विरोध

Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teachers expressed opposition to checking attendance through video calling
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन वीडियो काॅलिंग से उपस्थिति की जांच करने व व्यक्तिगत मोबाइल पर फोन करने का शिक्षकों ने विरोध जताया है। बृहस्पतिवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने नाॅर्मल स्कूल प्रांगण में बैठक कर इस आदेश के खिलाफ रणनीति बनाई।बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने कहा कि किसी भी शिक्षक के फोन पर उसका निजी अधिकार है। वह फोन उठाए या न उठाए, उसमें डाटा भरवाए या न भरवाए, यह निजता का मामला है। संगठन इस आदेश का विरोध करता है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि सरकार के इस तानाशाही रवैया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे फोन पर हमारा अधिकार है, इस पर विभाग अपने अधिकारों को कतई न थोपें। शिक्षक इसे कतई स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन

महामंत्री तुलाराम गिरि व मीडिया प्रभारी निर्मल द्विवेदी ने कहा इससे महिलाओं की निजता का हनन होगा। फोन पर सिर्फ शिक्षक का व्यक्तिगत अधिकार है। यदि जल्द ही इस आदेश को वापस न लिया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कोषाध्यक्ष मसूद आलम अंसारी, संयुक्त मंत्री विनोद चौहान, राघवेन्द्र मिश्रा, शिवाकांत त्रिपाठी, धर्मेन्द्र गुप्ता, सत्य प्रिय सिंह, शंकर शुक्ला, बृजेन्द्र कुमार द्विवेदी, अमर पाल, पंकज श्रीवास्तव, जटा शंकर यादव, अश्वनी कुमार, सोनू भारती, अमर प्रताप सिंह, विनोद पांडे व अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed