{"_id":"6581da9be30f06e25b0b7a42","slug":"teacher-appointment-process-will-be-completed-after-seven-years-balrampur-news-c-99-1-slko1018-5453-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सात साल बाद पूरी होगी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सात साल बाद पूरी होगी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया
Tue, 19 Dec 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सात साल से लटकी 12,460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अब पूरी हो सकेगी। उच्च न्यायालय से नियुक्ति पूरी किए जाने के आदेश पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने बीएसए को नियुक्ति प्रक्रिया 30 दिसंबर तक पूरी करने का निर्देश दिया था। इस संबंध में बीएसए कल्पना देवी ने आवेदकों का ब्यौरा तैयार करने का निर्देश संबंधित पटल सहायकों को दिया है।
साल 2016 में प्राथमिक स्कूलों में 158 पदों पर सहायक अध्यापक के पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू हुई थी। उसम समय कुछ जिलों में रिक्त पद शून्य कर दिए गए और वहां के आवेदकों को रिक्त पद वाले जिलों में आवेदन का अवसर दिया गया। इसे लेकर हुए विवाद के बाद मामला कोर्ट जाने पर उच्च न्यायालय ने नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी। साल 2018 में चयन करने का आदेश तो मिला लेकिन नियुक्ति पत्र सिर्फ जिले से डीएलएड़ करने वालों को दिया गया। दूसरे जिले के आवेदकों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका। बीएसए ने बताया कि 27 दिसंबर तक चयन सूची तैयार कर एनआईसी के पोर्टल पर अपलोड करने के बाद 30 दिसंबर को सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।