{"_id":"6744e3bf9b3bd8c1a20b2b48","slug":"taught-method-of-teaching-mathematics-in-an-interesting-way-balrampur-news-c-99-1-brp1008-117578-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रोचक ढंग से गणित पढ़ाने का सिखाया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रोचक ढंग से गणित पढ़ाने का सिखाया तरीका
Tue, 26 Nov 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के डायट में आयोजित गणित किट प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक। स्रोत डायट प्रवक्ता।
बलरामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का गणित किट का प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 50 शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें शिक्षकों को किट में उपलब्ध सामग्री से गणित के सवालों को आसान तरीके से हल करने का तरीका सिखाया गया।
प्रशिक्षण के पहले दिन शिक्षकों को गणित किट में उपलब्ध 14 तरह की सामग्री व उपकरण के बारे में जानकारी देते हुए उनके प्रयोग की विधि बताई गई। प्रशिक्षक अरुण मिश्र एवं प्रदीप बाजपेई ने शिक्षकों को गणित किट सामग्री के जरिये कक्षा छह, सात एवं आठ के बच्चों को संख्या, लघुत्तम व महत्तम समापवर्तक के सवालों को आसान एवं रोचक ढंग से हल करने का तरीका बताया। इसके अलावा खेल गतिविधियों द्वारा जोड़, गुणा और भाग के सवालों को हल करना सिखाया गया। प्रशिक्षण प्रभारी पवन कुमार वर्मा ने भी शिक्षकों को गणित किट के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डायट के प्रवक्ता आशुतोष कुमार, रेखा देवी, त्रिपुरारी पूजन व गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।