फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Taught how to make eco brick from polythene

पॉलीथिन से इको ब्रिक बनाने का तरीका सिखाया

Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Taught how to make eco brick from polythene
बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय कालूबनकट में बीते दिन पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को पर्यावरण की रक्षा के लिए कचरे के रूप में फेंके जा रहे पॉलीथिन, रैपर व प्लास्टिक के पानी के बोतल आदि से इको ब्रिक बनाने का तरीका बताया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप चौहान ने बच्चों को बताया कि गांव व शहर में फेंके गये पॉलीथिन, नमकीन, बिस्कुट, टॉफी व चाकलेट आदि के रैपर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। हमारे आसपास पॉलीथिन का अंबार लगा है। यह पॉलीथिन सैकड़ों वर्षों तक न ही गलती है और न ही सड़ती है। पॉलीथिन को जलाने पर उससे जहरीली गैस का फैलाव भी होता है।
विज्ञापन

इन पॉलीथिन को इधर-उधर फेंकने के बजाय उसका इको बिक्र बनाकर उपयोग किया जा सकता है। पॉलीथिन से बने ये ब्रिक न सड़ेंगे और न गलेंगे। इस अभियान से हम अपने स्कूल, गांव व शहर को पॉलीथिन से मुक्त कर सकते हैं। इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, मृदुला पालीवाल, अख्तर सिद्दीकी, राम सागर, शेफाली, कंचन, गीता, छोटका, गुड़िया व राम नाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed