{"_id":"61798f7ddc887c17ed55f39f","slug":"target-to-purchase-21-thousand-mt-paddy-to-four-purchasing-agencies-balrampur-news-lko6020270126","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार क्रय एजेंसियों को 20900 एमटी धान खरीद का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार क्रय एजेंसियों को 20900 एमटी धान खरीद का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। चार क्रय एजेंसियों को 20900 एमटी धान खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। जिले के 33 केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीदने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बेचने वाले किसानों से साफ सुथरा व सूखा धान केंद्रों पर लाने की अपील की गई है।
धान के गुुणवत्ता का मानक पूरा होने पर ही खरीद की जाएगी। किसानों को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष केंद्र प्रभारियों के इंकार के बाद अपील करने की सुविधा दी गई है।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बुधवार को बताया कि जिले के चार क्रय एजेंसियों को शासन ने 20900 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य दिया है। एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
निर्धारित समयान्तराल में खाद्य विभाग को 3000, पीसीएफ को 8000 एमटी, यूपीएसएस को 9500 एमटी व भारतीय खाद्य निगम को 400 एमटी धान खरीदने का जिम्मा सौंपा गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में राजकीय केंद्रों पर धान का समर्थन मूल्य निर्धारित है। कॉमन धान 1940 रुपये और ग्रेड-ए धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
धान के गुणवत्ता में एक प्रतिशत अकार्बनिक व कार्बनिक, चार प्रतिशत क्षतिग्रस्त, बदरंग, अंकुरित व घुने, तीन प्रतिशत अपरिपक्व, सिकड़े व संकुचित, छह प्रतिशत अधोमानक प्रजाति का अपमिश्रण और 17 प्रतिशत नमी का मानक शासन स्तर से निर्धारित किया गया है।
इससे अधिक होने पर धान नहीं खरीदा जाएगा। यदि क्रय केंद्र पर धान मानक के अनुरुप नहीं है तो उसे रिजेक्ट किया जाएगा जिसकी अपील क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष विचार के लिए कर सकते हैं। कमेटी की रिपोर्ट पर रिजेक्ट धान खरीदा जा सकेगा।
धान की उतराई, सफाई व छनाई का भुगतान किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से देना होगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में खाद्य विभाग के आठ, पीसीएफ व यूपीएसएस के 12-12 और भारतीय खाद्य निगम के एक क्रय केंद्र पर किसानों से धान खरीदने की सभी तैयारियां की जा रही हैं।