Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Talks will be held with the Railway Board to restore train operations.

Balrampur News: ट्रेनों का संचालन बहाल कराने के लिए रेलवे बोर्ड से होगी बात

Sat, 20 Sep 2025 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Talks will be held with the Railway Board to restore train operations.
बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में मेला तैयारी बैठक करते महंत मिथलेश नाथ योगी। संवाद
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में शनिवार को पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवीपाटन मंडल आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने तैयारी की जानकारी की। बैठक में मुख्य रूप से सुरक्षा, पेयजल, सफाई, परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा 22 से 27 सितंबर तक कई ट्रेनों को स्थगित करने के निर्णय पर भी विचार किया गया। इस पर मंडल आयुक्त ने आश्वासन दिया कि रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर इस निर्णय को नवरात्र के बाद तक टालने का प्रयास किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा में परेशानी नहीं होगी। इस दौरान तुलसीपुर-हरैया मार्ग पर कटहरिया नाले के क्षतिग्रस्त पुल और असुविधाजनक बाईपास को तत्काल सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी को आदेश दिए गए।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी मंदिर कार्यालय और मेला चौकी दोनों से की जाएगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरा, डॉग स्क्वाड, गोताखोर टीम, भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने यह भी कहा कि भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए सभी अधिकारी और कर्मी हर समय सतर्क रहेंगे। बैठक में डीएम पवन अग्रवाल और एसपी विकास कुमार, अपर जिलाधिकारी ज्योति राय, सीएमओ डॉ. मुकेश रस्तोगी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed