फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Taking Khatauni has become easier, the hassle of cash payment is over.

Balrampur News: खतौनी लेना हुआ आसान, नकद भुगतान का झंझट खत्म

Tue, 05 Mar 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 05 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Taking Khatauni has become easier, the hassle of cash payment is over.
बलरामपुर। किसानों को अब खतौनी के लिए आनलाइन पेमेंट की सुविधा मिलेगी। इससे तहसीलों के भू-लेख कक्ष में खतौनी के लिए नकद भुगतान नहीं करना होगा। तहसीलों के खतौनी जारी करने वाले काउंटर पर बॉर कोड का डेमो भी लगाया गया है। जल्द ही संबंधित बैंक का बॉर कोड व ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया पूरी कराते हुए डिजिटल पेमेंट विधि से खतौनी जारी होगी। ऑनलाइन भुगतान से किसानों से भुगतान के नाम पर होने वाली वसूली पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के तहत किसान नकद भुगतान के साथ काउंटर पर स्थापित क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए जिले के सदर, तुलसीपुर व उतरौला तहसील स्थित खतौनी काउंटर पर नकद भुगतान के साथ यूपीआई आधारित डिजिटल पेमेंट व्यवस्था लागू करने का कार्य जल्दी शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन ने एसबीआई बैंक से करार किया है। इसके लिए एक पेमेंट गेटवे की व्यवस्था की जाएगी। ऑन लाइन व्यवस्था के तहत खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए तहसील के काउंटर पर जाने की जरूरत भी नहीं होगी। डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि इस संबंध में राजस्व परिषद की ओर से मिले निर्देशानुसार तहसीलों में जल्दी ऑनलाइन व्यवस्था शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed