फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Take special care of the health of children of women prisoners

Balrampur News: महिला बंदियों के बच्चों की सेहत का रखें विशेष ख्याल

Fri, 04 Apr 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 04 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Take special care of the health of children of women prisoners
बलरामपुर। डीआईजी जेल रेंज अयोध्या शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों की सेहत का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बंदियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जेल अधीक्षक राम कुबेर सिंह व जेलर शैलेश कुमार सिंह सोनकर से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल बैरक में भर्ती बंदियों से मुलाकात कर बंदियों को मिलने वाली उपचार व देखभाल पर संतोष जताते हुए किशोर बैरक का निरीक्षण कर बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। पाकशाला, पुरुष, महिला, प्रशासनिक व संवेदनशील बंदियों की बैरक का निरीक्षण कर प्रशासनिक व संवेदनशील बंदियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने महिला बंदियों और उनके साथ निरूद्ध बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने महिला बंदियों व उनके बच्चों की कुशलता के बारे में पूछा। बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहतर ढंग से देखभाल करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी बच्चे देश का भविष्य हैं। भविष्य को संवारना हम सभी का दायित्व है। इस दौरान डिप्टी जेलर शारदा देवी, जन्मेजय सिंह गौर, महिला हेड जेल वार्डन सरिता यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed