फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Take immediate action on the anarchists: SP

अराजकतत्वों पर तत्काल करें कार्रवाई: एसपी

Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Take immediate action on the anarchists: SP
गैसड़ी (बलरामपुर)। अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने में कोताही न बरतें। क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर शांति व्यवस्था कायम रखने में पूरी तरह से जुटे रहें। गड़बड़ी की आशंका पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये बातें एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने बीते दिन गैसड़ी कोतवाली परिसर का औचक निरीक्षण करते हुए कही। निरीक्षण के बाद उन्होंने तुलसीपुर सर्किल के चारों कोतवाली व थानों के विवेचकों, हेड कांस्टेबलों, बीट आरक्षियों व महिला आरक्षियों के साथ बैठक की। बैठक में कोतवाली गैसड़ी व जरवा के साथ-साथ थाना तुलसीपुर व पचपेड़वा के सभी पुलिस कर्मी शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में विवेचनाओं का निस्तारण, रंजिशों का चिह्नांकन, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई और ऑपरेशन शिकंजा व तमंचा के बारे में पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया। शासन स्तर से चलाए जाने वाले स्कूल चलो अभियान, एंटी रोमियो व मिशन शक्ति को चालू रखने के निदेश दिए गए। एसपी ने निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed