फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Take action on schools with zero enrollment

Balrampur News: शून्य नामांकन वाले स्कूलों पर करें कार्रवाई

Fri, 16 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Take action on schools with zero enrollment
बलरामपुर के बीएसए कार्यालय पर बैठक के दौरान समीक्षा करते सहायक ​शिक्षा निदेशक रमापति राम त्रिपा
बलरामपुर। देवीपाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक रमापति राम त्रिपाठी शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने बीएसए व अन्य जिला समन्वयकों के साथ बैठक कर 30 बिंदुओं पर मिली उपलब्धियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे शुरू हुई बैठक में एडी ने परिषदीय विद्यालयों में नामांकन के स्थिति की जानकारी लेते हुए 15 अगस्त तक इस प्रक्रिया को पूरी करने और शून्य नामांकन वाले स्कूलों पर कार्रवाई करने का निर्देश बीएसए कल्पना देवी को दिया। इसी तरह सहायक निदेशक ने 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत आधार की फीडिंग कराने, जुलाई के प्रथम सप्ताह में सभी बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराने व निपुण न होने वाले स्कूलों की प्रतिमाह समीक्षा करने का निर्देश बीईओ को दिया।
विज्ञापन

बैठक में केजीबीवी के निर्माणाधीन भवन को समय से पूरा कराने, स्कूल में कंपोजिट ग्रांट का विवरण अंकित कराने, आईजीआरएस शिकायतों का समुचित निस्तरण कराने, केजीबीवी छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज कराने सहित 30 बिंदुओं की जानकारी ली। इस अवसर पर बीईओ रामचंदर, सियाराम, रमेश कुमार, घनश्याम वर्मा, जिला समन्वयक निरंकार पांडेय, मोहित देव त्रिपाठी, एनके सिंह, अंकुर मिश्र, खाबर फारूकी व रामबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed