{"_id":"60d0d49a8ebc3e341779cb7c","slug":"survey-of-patients-of-communicable-disease-and-brain-fever-balrampur-news-lko583531852","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग व दिमागी बुखार के रोगियों का होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग व दिमागी बुखार के रोगियों का होगा सर्वे
विज्ञापन
बलरामपुर। एक जुलाई से शुरू हो रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में संचारी रोग व दिमागी बुखार के रोगियों का सर्वे किया जाएगा। 12 जुलाई से प्रारंभ होने वाले दस्तक अभियान में घर-घर जाकर रोगियों की पहचान कर सूची तैयार की जाएगी। अभियान के दौरान लोगों को संचारी रोगों के नियंत्रण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
यह बातें कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ रिया केजरीवाल ने कही।
सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संचारी रोग व दिमागी बुखार के रोगियों के संवेदीकरण व सर्वे कार्य के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूचना भी प्राप्त की जाएगी। संचारी रोग, दिमागी बुखार व क्षय रोगियों की सूचना प्राप्त होने पर उनका नाम व पता नोट किया जाएगा।
इस अभियान में 11 विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीडीओ ने अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के लिए डीपीआरओ तथा नगरीय क्षेत्र में सफाई के लिए ईओ नगर निकाय को जिम्मेदारी सौंपी गई। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूकर पालकों तथा पोल्ट्री उद्योगों की साफ सफाई व विक्टर नियंत्रण के लिए दवाओं का छिड़काव कराए जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर तथा कार्य योजना के अनुसार कार्य करने की बात कही। कहा कि पूर्व में चले विशेष संचारी नियंत्रण अभियान में कमियों को दूर करते हुए कार्य करने का निर्देश सीएमओ को दिया।
बैठक में एसीएमओ डॉ. एके सिंघल, एसीएमओ डा. बीपी सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा व यूनीसेफ की जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव सहित सभी एमओआईसी व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।