{"_id":"5d237b838ebc3e6c940cf611","slug":"surprise-check-ad-basic-balrampur-news-lko469604159","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी बेसिक के औचक निरीक्षण में छह कर्मचारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी बेसिक के औचक निरीक्षण में छह कर्मचारी नदारद
विज्ञापन
बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय लौकहवा में सोमवार को औचक निरीक्षण करते एडी बेसिक विनय मोहन वन।
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एडी बेसिक के सात परिषदीय स्कूलों के औचक निरीक्षण में सोमवार को छह स्टाफ बिना सूचना के नदारद पाए गए हैं। स्कूलों से गैरहाजिर हेडमास्टरों, शिक्षकों, अनुदशकों व शिक्षामित्रों से सात दिन जवाब तलब करने का निर्देश बेसिक शिक्षा महकमा को दिया गया है। एडी बेसिक के सात स्कूलों के औचक निरीक्षण में भारी खामियों का खुलासा हुआ है।
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक फैजाबाद/देवीपाटन मंडल गोंडा विनय मोहन वन ने बताया कि सचिव बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सोमवार को उन्होंने बलरामपुर जिले के तीन शिक्षा क्षेत्रों के सात प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक सिसई में शिक्षामित्र रेनुका सिंह तीन जुलाई से, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसई की शिक्षिका अनुराधा मिश्रा आठ जुलाई को व अनुदेशिका भावना त्रिवेदी छह व सात जुलाई को बिना सूचना के गायब मिले जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसई के शिक्षक संतोष शुक्ला आधे घंटे देरी से स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़िला में सभी स्टाफ मौजूद मिले। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय लौकहवा में शिक्षामित्र प्रियंका कटियार हस्ताक्षर बनाकर स्कूल से गैरहाजिर हो गईं। गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बकौली में हेडमास्टर रवि प्रकाश शुक्ल व शिक्षिका शांति यादव बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए।
शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय भवरिया में सभी स्टाफ मौजूद मिले। इन सभी स्कूलों में यूनीफार्म, बैग, जूते-मोजे व किताबों का वितरण सत्र शुरू होने के तीन माह बाद भी नहीं हो सका है। सभी स्कूलों में एमडीएम बनता हुआ पाया गया है। सभी स्कूलों में पढाई का स्तर बहुत खराब पाया गया है।
एडी बेसिक ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजने के साथ बीएसए हरिहर प्रसाद भारती का स्कूलों से गायब हेडमास्टरों, शिक्षकों, अनुदशकों व शिक्षामित्रों से सात दिन में जवाब तलब कर कार्रवाई करने, यूनीफार्म, बैग, जूते-मोजे व किताबों का वितरण तत्काल शुरू कराने व स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार कराने का निर्देश दिया है।