{"_id":"6096c0558ebc3ed2002f8637","slug":"superintendents-removed-after-finding-disorder-in-hospital-balrampur-news-lko5773478149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में अव्यवस्था मिलने पर हटाए गए अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में अव्यवस्था मिलने पर हटाए गए अधीक्षक
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी की रोकथाम व बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएमओ ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान अधीक्षक सहित कई डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी गायब मिले। अस्पताल में भारी अव्यवस्था मिलने पर सीएमओ ने अधीक्षक को हटा दिया है। वहीं नदारद स्वास्थ्य कर्मियों के एक दिन का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज में कोविड लेवल-1 स्पेशलिटी हॉस्पिटल शुरू होना था। इसकी तैयारियों को लेकर उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूचना देने के बावजूद सीएचसी अधीक्षक सुजीत पांडेय अस्पताल में मौजूद नहीं मिले। अस्पताल के कई डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी भी बिना सूचना गायब मिले।
जहां पर लेवल-1 स्पेशलिटी हॉस्पिटल शुरू किया जाना था वहां सफाई तक नहीं की गई थी। कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल को पांच ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर दिया गया था जो कि एक कमरे में डंप मिला।
अस्पताल में मरीजों से संबंधित कोई भी विवरण उपलब्ध नहीं मिला। बाथरूम में कूड़ा करकट भरा हुआ मिला। अस्पताल में पीपीई किट, ग्लब्स व मास्क तक उपलब्ध नहीं पाया गया। कमरों का ताला खोलकर दिखाने वाला कोई नहीं था।
सीएमओ ने यह भी बताया कि अस्पताल के अधीक्षक लगातार शासनादेश की अनदेखी कर रहे है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन भी नहीं कर रहे है। अस्पतालों में चारों तरफ गंदगी व अव्यवस्था का बोलबाला है। अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर सीएमओ ने अधीक्षक सुजीत पांडेय को पद से हटा दिया है। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक का प्रभार डॉ. अनूप जायसवाल को सौंपा गया है। बिना सूचना के गायब मिले डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के एक दिन का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रभारी अधीक्षक को अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया है।
पीपीई किट मामले में सीएमएस के खिलाफ जताई नाराजगी
-जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में गंदगी एवं चारों तरफ पड़े पीपीई किट मामले में सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सीएमएस को अस्पताल परिसर की नियमित साफ सफाई कराने तथा पीपीई किट का निस्तारण सही ढंग से कराए जाने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी है कि भविष्य में पीपीई किट अस्पताल परिसर में पड़ा हुआ पाए जाने पर शासन को पत्र लिखा जाएगा।