{"_id":"6828b452e705e05f0d05be86","slug":"summer-camps-will-be-held-in-secondary-schools-from-21-may-to-10-june-balrampur-news-c-99-1-slko1019-126262-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: माध्यमिक स्कूलों में 21 मई से 10 जून तक होगा समर कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: माध्यमिक स्कूलों में 21 मई से 10 जून तक होगा समर कैंप
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद प्रधानाचार्य व शिक्षक।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। माध्यमिक स्कूलों में 21 मई से 10 जून तक समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। समर कैंप के आयोजन में चिकित्सा, पर्यटन, खेल व उद्योग आदि विभाग भी सहभागिता करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्ष पीडी राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि समर कैंप सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे तक आयोजित किया जाना है। इसे अभिभावक व विद्यार्थियों की सहमति के बाद ही रोका जाए। गतिविधि कराते समय सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन हो। डीआईओएस मृदुला आनंद ने कहा कि किसी भी गतिविधि का आयोजन धूप में न कराया जाए। उन्होंने कहा कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता में विकास, खेलकूद, कला विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समग्र विकास करना है।
समर कैंप में विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कैंप के आयोजन की जिओ टैग फोटो एवं वीडियो तैयार कर डीआईओएस कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। बैठक में सीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार रस्तोगी, बीएसए शुभम शुक्ल, जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी संतोष दूबे, डाॅ. चंदन पांडेय, आशीष कुमार मौर्य, डाॅ. सुधीर कुमार पांडेय, अबुल हासिम, कुमेश सरोज, राकेश प्रताप सिंह व नवनीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।