{"_id":"645bddd0cdf0aef6550a9d34","slug":"summer-camp-will-be-held-in-one-thousand-places-60-hours-will-be-studied-balrampur-news-c-13-1-226908-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक हजार मजरों में लगेगा समर कैंप, 60 घंटे की होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक हजार मजरों में लगेगा समर कैंप, 60 घंटे की होगी पढ़ाई
Wed, 10 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 10 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्मी की छुट्टी में बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए जिले के एक हजार मजरों में निशुल्क समर कैंप लगाया जाएगा। कैंप में कक्षा पांच व छठी के बच्चों को हिंदी-अंग्रेजी भाषा व गणित सिखाया जाएगा। समर कैंप में बच्चों को 60 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
दीक्षित कालोनी में बुुधवार को प्रथम संस्था के मंडल समन्वयक संदीप तिवारी ने इसको लेकर हुई बैठक में कहा कि प्रत्येक मजरे में दो-दो कैंप संचालित किया जाएगा। प्रतिदिन दो घंटे कक्षाएं संचालित होंगी। इन कक्षाओं में बच्चों को हिंदी व अंग्रेजी लिखना-पढ़ना सिखाया जाएगा। बच्चों को खेल के जरिए गणित सीखने का तरीका भी समझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंप में बच्चों का पंजीकरण कराने के लिए अभिभावक अपने बच्चे का नाम, पता व मोबाइल नंबर प्रधान को दर्ज करा दें। कैंप शुरू होने से पहले स्वयंसेवक उनसे संपर्क करेंगे। बताया कि समर कैंप पूरी तरह निशुल्क है। समर कैैंप में बच्चों को शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) व प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। एसआरजी आलोक शर्मा, नवीन सिंह, डॉयट प्रवक्ता चंद्रमणि मिश्रा, संदीप पाठक, दिनेश पाल व मधुबाला मिश्रा आदि मौजूद रहे।