फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   summer

उमस, गर्मी ने लोगों को किया बेहाल

Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
summer
बलरामपुर। उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप के चलते लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे है। बार-बार बिजली कटौती भी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर तारों व खराब ट्रांसफार्मर के चलते अक्सर बिजली गुल रहती है जिससे लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

तेज धूप के कारण पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप के चलते लोगों को उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पेड़ की छांव का सहारा ले रहे हैं। फलों का जूस पीकर लोग उमस भरी गर्मी से निजात पाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते जर्जर विद्युत तार गर्म होकर अक्सर टूट जाते हैं। बार-बार तार टूटने के कारण बिजली की आवाजाही भी लगी रहती है। बार-बार ट्रिपिंग होने के कारण जहां लोगों को बिजली का सही लाभ नहीं मिल पाता है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भारी विद्युत कटौती के चलते लोगों को उमसभरी गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उमसभरी गर्मी से जहां लोगों का हाल बेहाल है वहीं इसके चलते लोग तरह-तरह की बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में उमसभरी गर्मी के कारण बुखार, उल्टी-दस्त, सरदर्द, अपच व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। गर्मी के कारण दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोग सामानों की खरीदारी के लिए शाम को ही बाजार में निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से राहत के लिए पीएं अधिक से अधिक पानी
बदलते मौसम एवं उमसभरी गर्मी से बुखार, सरदर्द व डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों से बचने के लिए धूप में बाहर निकलते समय सर को ढक कर रखें। बार-बार पानी पीते रहें। पानी को उबाल कर ठंडा करने के बाद पीएं। इलेक्ट्राल पाउडर व ग्लूकोज के साथ नारियल पानी व फलों का जूस पीकर भी बीमारियों से राहत पाई जा सकती है।
- डॉ. गिरधर चौहान, फिजीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed