{"_id":"6016d74b8ebc3e543c286d3e","slug":"sugarcane-laden-truck-overturns-on-tempo-two-injured-balrampur-news-lko5625170166","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो पर पलटा गन्ना लदा ट्रक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो पर पलटा गन्ना लदा ट्रक, दो घायल
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बलरामपुर से सामान लेकर कौवापुर बाजार जा रहे टैंपो पर गन्ना लदा ट्रक पलट गया। हादसे में टैंपो चालक व एक यात्री घायल हो गया। टैंपो चालक की हालत गंभीर होने पर पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।
बलरामपुर के मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी राकेश यादव (30) रविवार को टैंपो पर नारायन ट्रांसपोर्ट से सामान लेकर कौवापुर बाजार जा रहा था। कौवापुर रेलवे स्टेशन के पास गन्ना लदे एक ट्रक टैंपो पर पलट गया। ग्रामीणों व पुलिस ने काफी प्रयास के बाद वाहन चालक राकेेश यादव व टैंपो पर सवार ग्राम सेमरहना कलंदरपुर बलरामपुर निवासी जवाहर लाल मिश्र (40) को बाहर निकाला।
ट्रक पलटने से दोनों लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष महराजगंज तराई पीएन तिवारी ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद जवाहर लाल मिश्रा को घर भेज दिया गया। वहीं हालत गंभीर होने पर टैंपो चालक राकेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन की जा रही है।