{"_id":"664b8c1f89206f530d0cb867","slug":"sugar-mill-workers-angry-at-managements-decision-balrampur-news-c-99-1-brp1003-109860-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रबंधन के फैसले पर भड़के चीनी मिलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रबंधन के फैसले पर भड़के चीनी मिलकर्मी
Mon, 20 May 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 20 May 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मतदान के दिन भी ड्यूटी का फरमान जारी किए जाने से चीनी मिलकर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। चीनी मिल प्रबंधन पर तुगलकी फरमान जारी करने का आरोप लगाते हुए कर्मियों ने जिलाधिकारी से मतदान के लिए पूरे दिन अवकाश दिलाए जाने की मांग की है।
बलरामपुर चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति के पदाधिकारी सुधांशू प्रताप सिंह, सुभाष पांडेय, मंगल प्रसाद, कमलेश कुमार शुक्ल व अशोक कुमार के नेतृत्व में चीनी मिलकर्मियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से मतदान के दिन 25 मई को सभी निजी व सरकारी संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके बावजूद चीनी मिल प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को मतदान के दिन सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक ड्यूटी करने का नोटिस दिया है। भीषण गर्मी व धूप के बीच दोपहर में मतदान करने के लिए कर्मी दूरदराज मतदान केंद्रों पर नहीं पहुंच सकेंगे, जिससे उन्हें मताधिकार से वंचित होना पड़ेगा। इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह, शिव प्रताप सिंह, अनूप कुमार शर्मा व शुपेंद्र सिंह सहित तमाम चीनी मिल कर्मचारी मौजूद रहे।
2019 के चुनाव में भी लगी थी ड्यूटी
चीनी मिल बड़ी औद्योगिक इकाई है। इसमें सभी कर्मियों को एक साथ ड्यूटी से छुट्टी नहीं दी जा सकती है। 2019 के चुनाव में भी कर्मियों की ड्यूटी इसी तरह लगाई गई थी। 25 मई को ड्यूटी करके 12 बजे के बाद कर्मी मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
- बीएन ठाकुर, कमर्शियल हेड बलरामपुर चीनी मिल