{"_id":"62aa123027a2751ba86d13b6","slug":"sugar-mill-worker-dies-after-crane-overturns-balrampur-news-lko6353437159","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन पलटने से चीनी मिल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन पलटने से चीनी मिल कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल परिसर में ट्राला उठाते समय क्रेन अचानक पलट गई। क्रेन के नीचे दबकर बिहार प्रदेश के एक चीनी मिल कर्मी की मौत हो गई। घटना में क्रेन सुपरवाइजर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना गत मंगलवार की शाम करीब पांच बजे मिल में मरम्मत व निर्माण का काम चल रहा है। क्रेन से एक ट्राले को उठाकर दूसरी ओर जा रहा था। इसी बीच क्रेन का संतुलन बिगड़ने से पलट गई। निकट ही खड़े मिल के चीनी गोदाम लिपिक अशोक कुमार झा (58) क्रेन की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
लिपिक बिहार प्रदेश के दरभंगा जिले का निवासी था। इसी घटना में क्रेन सुपरवाइजर शैंकी गुप्ता(39) निवासी गोला गोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लिपिक की मौत पर मिल कर्मियों ने प्रबंधन पर सुरक्षा इंतजाम में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मिल के महाप्रबंधक एचआर राजीव अग्रवाल ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मिल के नियमों के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी। घटना संयोगवश हुई है। इसमें सुरक्षा नियमों की अनदेखी नहीं की गई है।