फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sugar mill fire, 57 lakh goods burnt

चीनी मिल का 57 लाख का सामान जलकर खाक

Wed, 17 Feb 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill fire, 57 lakh goods burnt
बलरामपुर। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड यूनिट इटईमैदा में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में 57 लाख रुपये का सामान जल गया। मिल प्रबंधन के कर्मचारियों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मिल के प्रशासनिक अधिकारी ने डीएम को पत्र भेजकर क्षति का आंकलन कराने और मदद मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे गए पत्र में मिल के प्रशासनिक अधिकारी केपी सिंह ने कहा है कि बुधवार को दोपहर करीब एक बजे मिल के चीनी पैकिंग यूनिट के ऊपरी हिस्से शुगर ग्रेटर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप घारण कर लिया।
विज्ञापन

उतरौला कोतवाली की पुलिस और फायर विभाग को फोन करके घटना के संबंध में सूचना दी गई। मिल के कर्मचारियों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में शुगर ग्रेटर व पैकिंग के लिए आ रही ग्रेटर में रखी चीनी खराब हो गई है। घटना में 40 लाख रुपये का शुगर ग्रेटर और 17 लाख रुपये की 500 क्विंटल चीनी जल गई है। मिल के प्रशासनिक अधिकारी ने डीएम से क्षति का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed