{"_id":"62e423d825b18e72c90ec55c","slug":"sucide-dead-body-nurse-balrampur-news-lko6417774157","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वास्थ्यकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वास्थ्यकर्मी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो-16-ममता त्रिपाठी-फाइल फोटो
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय नगर के गांधीनगर मोहल्ले में महिला स्वास्थ्य कर्मी का शव सिलिंग फैन से लटकता मिला। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
उतरौला ब्लॉक आउटरीच कोआर्डिनेटर के पद पर तैनात ममता त्रिपाठी (28) का शव गुरुवार देर रात किराए के मकान में छत के पंखे से लटकता हुआ मिला। ममता वर्तमान समय में सहयोगात्मक कार्य के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला से संबद्ध थी। मृतक ममता का पति पुनीत मणि त्रिपाठी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत बलरामपुर में समन्वयक पद पर कार्यरत है।
गुरुवार की शाम गुजरात में नौकरी कर रहे ममता के पिता ने मकान मालिक इकबाल के पास फोन कर पूछा कि उनकी बेटी फोन नहीं उठा रही है। आप उसे कमरे से बुलाकर बात करा दें। इकबाल जब ममता के कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो इकबाल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो ममता का शव पंखे से लटकता मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतका का पति पुनीत मणि त्रिपाठी मूलरूप से गोला बाजार गोरखपुर का निवासी हैं। पुनीत ने बताया कि वह घटना के समय अपने दो बच्चों को लेकर पैतृक गांव गया था। पत्नी ने अचानक फांसी लगाकर जान क्यों दी इसकी कोई वजह समझ नहीं आ रही है। बताया कि घटना की जानकारी उन्हें उतरौला पुलिस की सूचना से मिली है। संवाद
कुछ महीनों से अवसाद में थी ममता
मृतका के पति ने पुलिस पूछतांछ में बताया कि पत्नी ममता बीते कुछ महीने से अवसाद में रहती थी। इसका इलाज भी चल रहा था। ममता का मायका जानीपुर बाजार जिला गोरखपुर में हैै। सीओ उतरौला उदयराज सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी ममता के पिता रामरसिक मिश्र को दी गई है। वह उतरौला आ रहे हैं। उनके आने पर ही तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।