{"_id":"688cdd28024eaee4e2051443","slug":"sub-inspector-found-drunk-in-uniform-suspended-balrampur-news-c-99-1-brp1008-130722-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वर्दी में शराब के नशे में मिला दरोगा, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वर्दी में शराब के नशे में मिला दरोगा, निलंबित
विज्ञापन
बलरामपुर। वर्दी में शराब के नशे की हालत में मिलने पर पचपेड़वा थाने के दरोगा कुलदीप नरायन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में दरोगा के खिलाफ एसपी विकास कुमार ने कार्रवाई की है।
एसपी की तरफ से शुक्रवार को जारी किए निलंबन आदेश में बताया गया कि दरोगा के खिलाफ जांच कराई गई। जांच में संबंधित दरोगा ने वर्दी पहनकर नशा किया। इससे पुलिस विभाग जैसे अनुशासित बल में रहते हुए उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। ड्यूटी में शिथिलता बरतने, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने पर कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच कराई जा रही है। एसपी ने कहा कि सभी थानों में तैनात पुलिस अफसरों व कर्मियों को अनुशासित रहने की सख्त हिदायत दी गई है। इस प्रकार के किसी भी कृत्य में शामिल पाए जाने पर संबंधित पुलिस अफसर व कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)